Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
Entertainment

शिवांगी जोशी खतरों के खिलाडी से हुई बाहर , चौंकाने वाला एविक्शन

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। शो से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं कंटेस्टेंट के स्टंट करते हुए वीडियोज वायरल हो रहे हैं। चैनल ने अभी तक कई प्रोमो शेयर कर दिए हैं जिससे जबरदस्त बज बना हुआ है। ‘खतरों के खिलाड़ी‘ के इस सीजन में ग्लैमर जगत के जाने-माने सित
Share:
शिवांगी जोशी खतरों के खिलाडी से हुई बाहर , चौंकाने वाला एविक्शन
Read in your preferred language.

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। शो से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं कंटेस्टेंट के स्टंट करते हुए वीडियोज वायरल हो रहे हैं। चैनल ने अभी तक कई प्रोमो शेयर कर दिए हैं जिससे जबरदस्त बज बना हुआ है। ‘खतरों के खिलाड़ी‘ के इस सीजन में ग्लैमर जगत के जाने-माने सितारे हिस्सा ले रहे हैं। इनमें रुबीना दिलैक, शिवांगी जोशी जन्नत जुबैर, प्रतीक सहपाल, राजीव अदातिया, कनिका मान, सृति झा, मोहित मलिक सहित अन्य लोग हैं। इस बीच अब शो से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर आई है।
‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ की पहली एलिमिनिटेड कंटेस्टेंट के बारे में पता चला था कि शिवांगी जोशी बाहर हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वाइल्ड कार्ड के जरिए उनकी दोबारा एंट्री होगी। इस बीच अब खबर है कि ‘बिग बॉस ओटीटी‘ फेम प्रतीक सहजपाल एविक्ट हो गए हैं। इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी‘ के कई फैन पेज ने सोशल मीडिया पर प्रतीक के एविक्शन के बारे में पोस्ट किया है।
अगर ऐसा होता है तो प्रतीक के फैन्स के लिए यह तगड़ा झटका होगा। वह शो के मजबूत दावेदार में से हैं और फैन्स उनके जीतने की उम्मीदें लगाए बैठे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी पॉपुलैरिटी है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 14 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।