Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

शाहजहांपुर:एक विवाह ऐसा भी… मानवता और साहस की मिसाल बना गोलू का फैसला

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर ले आती है, जहां एक छोटा-सा साहसिक कदम किसी की पूरी दुनिया बदल देता है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी गोलू की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिसने समाज के लिए मानवता, संवेदना और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया है। जानकारी के अनुसार ग
Share:
शाहजहांपुर:एक विवाह ऐसा भी… मानवता और साहस की मिसाल बना गोलू का फैसला
Read in your preferred language.

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर ले आती है, जहां एक छोटा-सा साहसिक कदम किसी की पूरी दुनिया बदल देता है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी गोलू की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिसने समाज के लिए मानवता, संवेदना और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया है।

जानकारी के अनुसार गोलू अपने काम के सिलसिले में घर से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में एक भीख मांगने वाली युवती आई, जिसे कुछ मनचले युवक परेशान कर रहे थे। यह दृश्य गोलू से देखा नहीं गया और उन्होंने तुरंत युवकों का विरोध किया। बात बहस से आगे बढ़कर झगड़े की स्थिति तक पहुंच गई।

इस दौरान युवती ने भावुक होकर कहा कि “यह मेरे साथ रोज होता है, आप कब तक और किस-किस से लड़ेंगे।” युवती की यह बात गोलू के दिल को छू गई। बातचीत के दौरान युवती ने बताया कि वह अनाथ है और भीख मांगकर ही अपना जीवन यापन करती है।

युवती की पीड़ा और सादगी ने गोलू को भीतर तक झकझोर दिया। एक ही मुलाकात में गोलू ने उससे विवाह का प्रस्ताव रख दिया। शुरुआत में युवती को इस पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन गोलू ने अपने परिवार से फोन पर बात कराकर उसे भरोसा दिलाया। इसके बाद गोलू युवती को अपने साथ घर लाए और परिवार की सहमति से दोनों ने विवाह कर लिया।

यह विवाह न केवल दो दिलों का मिलन है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि इंसानियत, सम्मान और सुरक्षा हर व्यक्ति का अधिकार है। गोलू का यह कदम आज के समय में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है, जिसकी हर ओर सराहना की जा रही है।