Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

शाहजहांपुर :सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत

हादसे में जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज के ग्राम निबऊ नगला निवासी स्वर्गीय राम प्रकाश शुक्ला के 28 वर्षीय पुत्र आलोक की हादसे में मौत हो गई। अल्लाहगंज में नौकरी करने वाले आलोक बीती रात बाइक से घर जा रहे थे रास्ते में किसी वाहन की टक्कर लगने से सड़क पर घायल पड़े रहे।परिजन देर रात आलोक को लेकर लोहिया
Share:
Read in your preferred language.

हादसे में जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज के ग्राम निबऊ नगला निवासी स्वर्गीय राम प्रकाश शुक्ला के 28 वर्षीय पुत्र आलोक की हादसे में मौत हो गई। अल्लाहगंज में नौकरी करने वाले आलोक बीती रात बाइक से घर जा रहे थे रास्ते में किसी वाहन की टक्कर लगने से सड़क पर घायल पड़े रहे।परिजन देर रात आलोक को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे डॉ हरी दमन सिंह ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य हादसे में जनपद हरदोई थाना सांडी के ग्राम कुशल पुरवा निवासी 57 वर्षीय सीताराम राजपूत की मौत हो गई। सीताराम थाना व कस्बा राजेपुर में बहनोई आशीष के यहां बाइक से जा रहे थे जब वह देर रात ग्राम डबरी व बलराम गंगा पुल के बीच से गुजर रहे थे।

उसी समय किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आशीष ने घायल सीताराम को लोहिया अस्पताल पहुंचाया डॉ हरी दमन सिंह ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

फर्रुखाबाद रिपोर्टर अजय सिंह