IIFA में IIFA में IIFA 2022 में फरहान अख्तर और शाहिद कपूर की एंट्री का वीडियो सामने आया है। फिल्म जगत के इस मेगा इवेंट में बॉलीवुड के इन सितारों ने गधों पर सवार होकर एंट्री ली। IIFA 2022 का प्रसारण 25 जून 2022 से कलर्स टीवी पर किया जाएगा और मेकर्स ने अभी से इस ग्रांड इवेंट के टीजर वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया है। बता दें कि इस साल के IIFA अवॉर्ड्स अबू धाबी में आयोजित किए गए थे।
बात करें शाहिद कपूर और फरहान अख्तर वाले वीडियो की तो इसे कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में शाहिद कपूर और फरहान अख्तर गधे पर सवार होकर एंट्री लेते दिखाई पड़ रहे हैं। शाहिद कपूर ने कहा, 'वो लोग जो कभी हमर्स, स्पोर्ट बाइक्स या फिर आग के बीच से एंट्री लिया करते थे वो आज गधों के साथ एंट्री ले रहे हैं।'
इस पर फरहान अख्तर ने कहा, 'गधे भी यही सोच रहे होंगे। मुझे कहना चाहिए कि पप्पू, नाइस राइड।' इस पर शाहिद कपूर उनका शुक्रिया अदा करते हैं। फिर फरहान अख्तर गधे की तरफ इशारा करते हुए शाहिद कपूर से पूछते हैं कि कितना देती है? तो जवाब में शाहिद कपूर ने कहा- सुबह में दो बार और शाम में दो बार।
कनफ्यूज फरहान अख्तर कहते हैं कि आप क्या बोल रहे हो? तब शाहिद कपूर ने जवाब दिया- दूध। इस पर ऑडियंस खुलकर हंस पड़ती है। फैंस को शाहिद कपूर और फरहान अख्तर की एंट्री वाला ये वीडियो काफी मजेदार लगा और इंस्टाग्राम पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं।
Entertainment
IIFA में गधे पर सवार होकर पहुंचे शाहिद कपूर, फरहान अख्तर ने क्या पूछा
IIFA में IIFA में IIFA 2022 में फरहान अख्तर और शाहिद कपूर की एंट्री का वीडियो सामने आया है। फिल्म जगत के इस मेगा इवेंट में बॉलीवुड के इन सितारों ने गधों पर सवार होकर एंट्री ली। IIFA 2022 का प्रसारण 25 जून 2022 से कलर्स टीवी पर किया जाएगा और मेकर्स ने अभी से इस ग्रांड इवेंट के टीजर वीडियो शेयर करना श
Read in your preferred language.