Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

शाहगंज (जौनपुर )दुराचार का केस दर्ज आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज (जौनपुर ):कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मंदबुद्धि किशोरी से पड़ोसी गांव का युवक महीनों से दुराचार करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला उजागर हुआ। पीड़ित किशोरी के बुआ की तहरीर कोतवाली ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। क्षेत्र के एक
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज (जौनपुर ):कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मंदबुद्धि किशोरी से पड़ोसी गांव का युवक महीनों से दुराचार करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला उजागर हुआ। पीड़ित किशोरी के बुआ की तहरीर कोतवाली ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी की दिमागी हालत सामान्य नहीं है। मंदबुद्धि किशोरी के साथ पड़ोस के गांव का युवक महीनों से दुराचार करता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। उसके गर्भवती होने की जानकारी जब परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए। अब पीड़िता के घर वाले मंगलवार को कोतवाली पहुंचे। पीड़िता के बुआ की तहरीर पर संबंधित धारा मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी फखरे आलम उर्फ चुन्नू निवासी मजडीहां को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।