Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
India

शहडोल: ओपन बुक परीक्षाएं 10 जून 2021 से प्रारंभ

शहडोल। पंडित एस. एन. शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल की ओपन बुक परीक्षाएं 10 जून 2021 से प्रारंभ हो रही है। 10 जून 2021 को स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं प्रारंभ होगी, जिसमें बी.ए.बी.एस.सी., बी.कॉम और बी.पी.ईएस. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। इन परीक्षार्थियों को 26.06.201 को प्रातः 09 बज
Share:
Read in your preferred language.

शहडोल। पंडित एस. एन. शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल की ओपन बुक परीक्षाएं 10 जून 2021 से प्रारंभ हो रही है। 10 जून 2021 को स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं प्रारंभ होगी, जिसमें बी.ए.बी.एस.सी., बी.कॉम और बी.पी.ईएस. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। इन परीक्षार्थियों को 26.06.201 को प्रातः 09 बजे प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगे। विद्यार्थी दिनांक 17:06.2021 तक अपने घर पर बैठकर प्रश्नों के उत्तर लिख सकेंगे इनकी उत्तर पुस्तिकाएं दिनांक 18.06.2021 से 21.06.2021 के बीच निर्धारित संग्रहण केन्द्र पर जमा कराई जा सकेगी जिसकी समय-सारणी परीक्षा प्रारंभ होने के साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाईट उपलब्ध होगी। स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की ओपन बुक परीक्षा दिनांक 18.06.2021 से प्रारंभ होगी। प्रश्न-पत्र 18.06.2021 को प्रातः 09 बजे विश्वविद्यालय की वेबसाईट अपलोड किये जायेंगे। परीक्षार्थी दिनांक 23.06.2021 तक प्रश्न पत्रों के उत्तर अपने घर पर ही लिख सकेंगे। इनकी उत्तर पुस्तिकाएं 24.06.2021 से 26.06.2021 तक निर्धारित संग्रहण केन्द्र में जमा कराई जायेगी।

पत्रकार: संदीप साहू