Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

शहडोल: छह घण्टे में आरोपियों को अमलाई पुलिस ने धर दबोचा

शहडोल/अमलाई :- एसईसीएल बुढार ग्रुप स्टोर के सुरक्षा प्रभारी तुलाराम चौधरी ने अमलाई पुलिस को शिकायत कर अवगत कराया कि 20 तारीख की रात को 4 अज्ञात व्यक्ति ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा प्रहरी को बंधक बनाकर स्टोर से बेशकीमती सामग्री लूटकर ले गए हैं माँमले कि शिकायत दर्ज कर अमलाई पुलिस ने पतासाजी शुरू की जिस प
Share:
शहडोल: छह घण्टे में आरोपियों को अमलाई पुलिस ने धर दबोचा
Read in your preferred language.

शहडोल/अमलाई :- एसईसीएल बुढार ग्रुप स्टोर के सुरक्षा प्रभारी तुलाराम चौधरी ने अमलाई पुलिस को शिकायत कर अवगत कराया कि 20 तारीख की रात को 4 अज्ञात व्यक्ति ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा प्रहरी को बंधक बनाकर स्टोर से बेशकीमती सामग्री लूटकर ले गए हैं माँमले कि शिकायत दर्ज कर अमलाई पुलिस ने पतासाजी शुरू की जिस पर पुलिस कप्तान अवधेश गोस्वामी ने टीम गठित की और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के निर्देशन व एसडीओपी भरत दुबे के मार्गदर्शन में मात्र छह घण्टे में आरोपियों को अमलाई पुलिस ने धर दबोचा है।

आरोपियों के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
उक्त चारो आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार भारतीय दण्ड संहिता के तहत अपराध क्रमांक 235/21 धारा 452,457,342,392,व 34 पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था पकड़ाए हुए चारो आरोपियों में शिवा पासी,मो.अली,फिरदौस खान,व दीपक राय हैं आरोपियों के पास से आर्मर कापर केबल,कापर स्क्रैप,जिसकी कीमत लगभग 1 लाख के आसपास बताई गई है वही चोरी में प्रयुक्त हुए पिकअप वाहन वाहन भी बरामद हुआ है जिसकी कीमत लगभग 6लाख15 हजार बताया गया है।

सवांददाता: संदीप साहू