उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं | सभी उमीदवार सीटों के आरक्षण पर टकटकी लगाए हुए हैं | कुछ ग्रामीण हिस्से नगर निगम, नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद् में शामिल हुए हैं | तो नए उम्मीदवारों की क़तर देखने को मिल रही हैं | कुछ उमीदवार पार्टी के सिम्बल से तो कुछ उमीदवार बिना सिम्बल के कतार में हैं | सभी उमीदवार जनता को, कार्य करने का दावा कर रहे हैं| 2022 का नगर निकाय चुनाव इस लिए महत्वपूर्ण है क्यूंकि इस बार पार्टियां अपने सिम्बल से प्रत्याशियों को मैदान में उतार रहीं हैं | मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव की सारी तैयारियां हो चुकी हैं सिर्फ चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है, किसी भी वक्त उत्तर प्रदेश नगर निकाय के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है |
अगर देखा जाए तो बीजेपी, अपनी बिपक्षी पार्टी सपा के सामने मजबूत दिखाई दे रही है पार्टी स्तर से लेकर प्रत्याशी तक सभी ताबड़तोड़ मेहनत कर रहे हैं भाजपा ने अपनी रणनीतियां तैयार कर ली हैं और लोकसभा के लिए सेमीफइनल मानकर नगर निकाय चुनाव में पूरा दम ख़म लगाकर चुनाव लड़ रही है|
उत्तर प्रदेश की राजधानी से महज 80 किलोमीटर दूर एक नगर पालिका परिषद् है बिसवां जोकि सीतापुर जनपद में आता है | बिसवां में हमारे संवाददाता ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सीमा जैन से बातचीत की-
सीमा जैन भाजपा के सिम्बल पर चुनाव लड़ती आयी हैं उन्होंने बताया की उनके द्वारा ही बिसवां में भाजपा को पहचान मिली, साथ में उन्होंने यह भी बताया की जब भाजपा केंद्र में नहीं थी तब भी उन्होंने जीत दर्ज कर बिसवां नगर पालिका वासियों को भाजपा के प्रति भरोसा दिलाया | पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी के दायित्वों को और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करती हैं, तो बिसवां की जनता भी उनके ऊपर भरोसा कर रही है | हालाँकि सीमा जैन, जैन धर्म में आती है जोकि अल्पसंख्यक हैं, तो उनका कोई जातिगत वोटबैंक नहीं है फिर भी कार्य के बदौलत जनता का भरोसा बना हुआ है | और बिसवां की जनता उनको स्वीकार रही है | ऐसे में इस बार सीमा जैन के टिकट को लेकर पार्टी क्या निर्णय लेती है ये तो जल्द ही पता चलेगा | बीजेपी से टिकट के लिए भी उम्मीदवारों की कतार लगी है | उन्होंने यह भी बताया की उनके सामने मैदान में टक्कर देने वाला कोई नहीं है, ऐतिहासिक वोटों से जीतकर फिर नगर पालिका अध्यक्ष बनेंगी |
अब देखना ये होगा की पार्टी सीमा जैन के भरोसे पर कितना खरी उतरती है और सीमा जैन इस बार क्या नया करने वाली हैं | हमारी खबर आपको कैसी लगी, अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा , ऐसे ही हम अलग अलग हिस्सों में जाकर आपको एक नयी खबरों से रूबरू करायेंगें |
India
अपने वादों पर खरी उतरीं सीमा जैन, बोलीं कार्य करने के बदले जनता हमें चुनती है
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं | सभी उमीदवार सीटों के आरक्षण पर टकटकी लगाए हुए हैं | कुछ ग्रामीण हिस्से नगर निगम, नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद् में शामिल हुए हैं | तो नए उम्मीदवारों की क़तर देखने को मिल रही हैं | कुछ उमीदवार पार्टी के सिम्बल से तो कुछ उमीदवार बिना सिम्बल के क
Read in your preferred language.