Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

महंत राजूदास और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई

लखनऊ में गोमतीनगर के एक होटल में बुधवार दोपहर महंत राजूदास और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई हो गई। दोनों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट तक हो गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है। गोमतीनगर के एक बड़े होटल मे
Share:
महंत राजूदास और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई
Read in your preferred language.

लखनऊ में गोमतीनगर के एक होटल में बुधवार दोपहर महंत राजूदास और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई हो गई। दोनों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट तक हो गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है।

गोमतीनगर के एक बड़े होटल में एक न्यूज चैनल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य का सेशन दोपहर 12 बजे था जबकि महंत राजूदास का सेशन दो बजे था। महंत राजूदास संतों के साथ पहले से वहां पहुंच गए थे। पुलिस के मुताबिक जब स्वामी प्रसाद मौर्य का इंटरव्यू खत्म हो गया तो वह वहां से जाने लगे। पीछे से राजूदास व अन्य संत भी पहुंच गए। दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। नारेबाजी के दौरान ही राजूदास व स्वामी प्रसाद के बीच हाथापाई हो गई। पुुलिस कर्मियों ने किसी तरह से मामला शांत करवाया। दोनों पक्षों को वहां से हटवाया।