गुजरात चुनाव के लिए जारी प्रचार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अहमदाबाद में जनसभा के दौरान खड़गे ने कहा- प्रधानमंत्री बोलते हैं कि कहीं और मत देखो। मोदी को देखकर वोट दो। कितनी बार तुम्हारी सूरत देखें? हमने कॉर्पोरेशन चुनाव में तुम्हारी सूरत देखी। MLA चुनाव में, MP इलेक्शन में सूरत देखी। हर जगह पर, क्या रावण की तरह आपके 100 मुख हैं? मुझे समझ नहीं आता। इससे पहले रविवार को सूरत में जनसभा के दौरान खड़गे ने खुद को अछूत और प्रधानमंत्री मोदी को झूठों का सरदार बताया था। उन्होंने कहा था कि लोग मोदी की चाय भी पी लेते हैं, हमारी तो कोई पीता भी नहीं।
India
हर चुनाव में आपकी सूरत देखी; क्या रावण की तरह 100 मुख हैं? : मल्लिकार्जुन खड़गे
गुजरात चुनाव के लिए जारी प्रचार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अहमदाबाद में जनसभा के दौरान खड़गे ने कहा- प्रधानमंत्री बोलते हैं कि कहीं और मत देखो। मोदी को देखकर वोट दो। कितनी बार तुम्हारी सूरत देखें? हमने कॉर्पोरेशन चुनाव में तुम्हारी
Read in your preferred language.