Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
India

संतकबीरनगर : जीएसटी के सहायक आयुक्त अरविंद कुमार निलंबित

संतकबीरनगर: (द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संतकबीरनगर में तैनात जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई गंभीर अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता के आरोपों के चलते की गई है। जानकारी के मुताबिक सहाय
Share:
संतकबीरनगर : जीएसटी के सहायक आयुक्त अरविंद कुमार निलंबित
Read in your preferred language.

संतकबीरनगर: (द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संतकबीरनगर में तैनात जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई गंभीर अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता के आरोपों के चलते की गई है।

जानकारी के मुताबिक सहायक आयुक्त अरविंद कुमार पर राजस्व वसूली कार्यों में लापरवाही बरतने तथा विभागीय कार्यप्रणाली में गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे। शासन स्तर से हुई प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद उनके निलंबन के आदेश जारी किए गए।

निलंबन अवधि में उन्हें आयुक्त कार्यालय, लखनऊ से सम्बद्ध किया गया है। साथ ही, विभाग ने उनके खिलाफ विस्तृत जांच शुरू करने का निर्देश भी जारी किया है।

सरकार का कहना है कि राजस्व वसूली और कर व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जीएसटी विभाग के अधिकारियों को साफ संदेश दिया गया है कि पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस कार्रवाई से जिले में हलचल मच गई है और इसे भ्रष्टाचार व लापरवाही पर अंकुश लगाने की दिशा में कड़ा कदम माना जा रहा है।