Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
India

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज अवध प्रांत के काम काज की करेंगे समीक्षा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर आज लखनऊ आएंगे। संघ कार्यालय भारती भवन और निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। भागवत 24 सितंबर तक संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी, अवध प्रांत के सात विभागों और संघ दृष्टि से 26 ज
Share:
संघ प्रमुख मोहन भागवत आज अवध प्रांत के काम काज की करेंगे समीक्षा
Read in your preferred language.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर आज लखनऊ आएंगे। संघ कार्यालय भारती भवन और निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। भागवत 24 सितंबर तक संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी, अवध प्रांत के सात विभागों और संघ दृष्टि से 26 जिलों की कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। भागवत अवध में संघ के विस्तार, राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार और हिन्दुत्व के मुद्दों पर मंथन करेंगे।
लोकसभा चुनाव से पहले मोहन भागवतके इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अवध प्रांत में 13 प्रशासनिक जिले, 26 संघ जिले, 174 खंड, 1819 मंडल हैं। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में 1765 और शहरी क्षेत्रों में 442 से अधिक शाखाएं संचालित हैं। शाखा के अतिरिक्त साप्ताहिक मिलन और मासिक मंडली के रूप में संघ का कार्य लगभग सभी न्याय पंचायतों तक पहुंच गया है। तीन दिवसीय दौरे में अवध प्रांत में संघ के कामकाज की समीक्षा के साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारी के मद्देनजर अवध प्रांत के प्रचारकों व पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
मोहन भागवत अपने दौरे के दरमियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम और यूपी भाजपा के बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा भी कर सकते हैं। चुनावी मुद्दों पर भी चर्चाएं की जाएगी खास तौर पर महिलाओं की सहभागिता, लव जिहाद,धर्मांतरण के साथ ही दलितों और आदिवासियों पर भी चर्चा होगी।