Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
Entertainment

मां की गोद में लेटे हुए सलमान खान ने शेयर की तस्वीर,

सलमान खान अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं और उनके साथ ही रहते हैं। हर खास मौके पर पूरा खान परिवार इकट्ठा होता है। सलमान खान का अपने पिता सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलेन के साथ भी काफी अच्छे संबंध हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर दोनों के साथ तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। एक बार फिर से सलमान ने अपनी मां के प्र
Share:
मां की गोद में लेटे हुए सलमान खान ने शेयर की तस्वीर,
Read in your preferred language.

सलमान खान अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं और उनके साथ ही रहते हैं। हर खास मौके पर पूरा खान परिवार इकट्ठा होता है। सलमान खान का अपने पिता सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलेन के साथ भी काफी अच्छे संबंध हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर दोनों के साथ तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। एक बार फिर से सलमान ने अपनी मां के प्रति प्यार जाहिर किया है। तस्वीर देख उनके फैन्स उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि बेटा हो तो सलमान जैसा हो।

सलमान ने जो फोटो साझा की है उसमें वह मां की गोद में लेटे हुए हैं। अब जैसा कि कहा जाता है मां की गोद में जन्नत है। सलमान ने इसी बात का जिक्र किया। फोटो में वह ग्रीन कलर की टीशर्ट में हैं। जबकि उनकी मां सलमा ने ब्लू कलर का चेक कुर्ता पहना हुआ है। दोनों कैमरे की ओर देख रहे हैं। सलमान ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘मां की गोद… जन्नत।
सलमान के पोस्ट पर सोमी खान ने हार्ट का इमोजी बनाया। उनके एक फैन ने कमेंट किया, ‘बेशक सुभानल्लाह।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘बेटा हो तो ऐसा।‘ एक यूजर ने कहा, ‘यह सलमान खान हैं और हम सब इनसे प्यार करते हैं।‘ एक फैन ने लिखा, ‘मां के प्यार जैसा कुछ नहीं है।‘
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिन उनकी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की रिलीज डेट सामने आई। यह फिल्म 2023 के ईद पर रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान के पास ‘टाइगर 3’, ‘किक 2’, ‘दबंग 4’, ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल और ‘पठान’ में उनका कैमियो है।