Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

, रूसी कोविड-19 वैक्सीन का होगा इस्तेमाल , आम नागरिकों के लिए 1 जनवरी 2021 तक टीकाकरण होगा शुरू

विश्व भर के लोगों को यह पता है कि रूस ने दावा किया है कि उसने कोविड-19 की वैक्सीन को सफलतापूर्वक बना लिया है। इस बीच टीकाकरण भी शुरू आम नागरिकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। रूसी कोविड-19 वैक्सीन को 1 जनवरी 2021 को आम नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। जिस कारण कई लोग अपना टीकाकरण करा सकेंगे। तास समाचार एजें
Share:
, रूसी कोविड-19 वैक्सीन का होगा इस्तेमाल , आम नागरिकों के लिए 1 जनवरी 2021 तक टीकाकरण होगा शुरू
Read in your preferred language.

विश्व भर के लोगों को यह पता है कि रूस ने दावा किया है कि उसने कोविड-19 की वैक्सीन को सफलतापूर्वक बना लिया है। इस बीच टीकाकरण भी शुरू आम नागरिकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। रूसी कोविड-19 वैक्सीन को 1 जनवरी 2021 को आम नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। जिस कारण कई लोग अपना टीकाकरण करा सकेंगे।

तास समाचार एजेंसी में जो जानकारी प्रदान कराई है उसके अनुसार रूसी स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने बताया कि यहां के माइक्रोबायोलॉजी रिसर्च सेंटर गेमालेया और रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से विकसित कोविड-19 की वैक्सीन सबसे पहले चिकित्साकर्मियों और शिक्षकों को दी जाएगी।

उन्होंने यह जानकारी प्रदान कराए की,  'हम आम लोगों में चरणबद्ध तरीके से इसका उपयोग करना शुरू करेंगे। इसमें सबसे पहले उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी जो काम के सिलसिले में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं और ये चिकित्सा कर्मी हैं और यह उन्हें भी पहले मुहैया कराई जाएगी जो बच्चों की सेहत के लिए जिम्मेदार हैं यानि कि शिक्षक।'

इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया कि, वैक्सीन के उत्पादन के लिए गेमालेया रिसर्च सेंटर इंस्टीट्यूट और फार्मास्युटिकल कंपनी बिन्नोफार्म जेएससी इन्हीं दो जगहों का उपयोग किया जाएगा।

रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के प्रमुख किरिल दिमित्रीग ने कहा कि देश को वैक्सीन की खुराक के लिए सौ करोड़ अनुरोध मिले हैं।

उन्होंने कहा, 'हमने गेमालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा बनाए गए रूसी वैक्सीन के प्रति दुनिया की गहरी रूचि देखी है। हमें बीस राज्यों से वैक्सीन की सौ करोड़ से अधिक खुराक की खरीद के लिए प्रारंभिक अनुरोध प्राप्त हुए हैं।'

उन्होंने कहा कि रूस पांच देशों में अपने विदेशी भागीदारों के साथ मिलकर वैक्सीन की 50 करोड़ से अधिक खुराक के उत्पादन को सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।