Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
Entertainment

‘आरआरआर’, की रिलीज़ की तारीख नेटफ्लिक्स पर जल्द आएगी

कोरोना काल के बाद से ओटीटी प्लेटफॉर्म का दायरा काफी बढ़ गया है। अब दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज के बाद ओटीटी पर आने का इंतजार करते हैं जिससे वह घर बैठे फिल्म का आनंद ले सकें। एसएस राजामौली की पीरियड फिल्म ‘आरआरआर‘ की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर तो सभी ने सुनी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से ज्यादा का
Share:
‘आरआरआर’, की रिलीज़ की तारीख नेटफ्लिक्स पर जल्द आएगी
Read in your preferred language.

कोरोना काल के बाद से ओटीटी प्लेटफॉर्म का दायरा काफी बढ़ गया है। अब दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज के बाद ओटीटी पर आने का इंतजार करते हैं जिससे वह घर बैठे फिल्म का आनंद ले सकें। एसएस राजामौली की पीरियड फिल्म ‘आरआरआर‘ की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर तो सभी ने सुनी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। जूनियर एनटीआर और रामचरण की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने जा रही है। इसकी तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है‘आरआरआर‘ 24 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म हिन्दी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में पैन इंडिया लेवल पर आई। अब इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। नेटफ्लिक्स ने एक पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। ‘आरआरआर‘ हिंदी 2 जून को आएगी। नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा- ‘क्या आप दहाड़ सुन पा रहे हैं? हम एक्साइटमेंट में चिल्ला रहे हैं। आरआरआर हिंदी नेटफ्लिक्स पर आ रही है। रेडी।‘
‘आरआरआर‘ को अन्य भाषाओं में आप इसे 20 मई को ही जी 5 पर देख सकते हैं। बीते दिनों जी5 ने बताया था कि ‘आरआरआर‘ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 20 मई को होगा। इसे अंग्रेजी सबटाइटल के साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं।

‘आरआरआर‘ में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का बजट 550 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म दो स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी है जो ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ते हैं।