भारत को आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेलना है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का शानदार मौका है। अगर रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम आज साउथ अफ्रीका को चित करने में कामयाब रहती है तो बतौर कप्तान रोहित शर्मा एक साल में सबसे अधिक मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में बाबर आजम की बराबरी कर लेंगे। बाबर आजम ने यह रिकॉर्ड 2021 में बनाया था।
टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले रोहित शर्मा के नाम इस साल 17 जीत दर्ज थी। टूर्नामेंट के दौरान भारत ने सबसे पहले पाकिस्तान को धूल चटाई और फिर नीदरलैंड्स को रौंदा। इस दो जीत के साथ रोहित के नाम साल 2022 में 19 जीत दर्ज हो गई है। अगर रोहित की कप्तानी में आज भारत साउथ अफ्रीका को मात देता है तो वह बाबर आजम की 20 जीत की बराबरी कर लेंगे। बता दें, इस सूची में तीसरा नाम भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। धोनी की अगुवाई में भारत ने 2016 में 15 मैच जीते थे।
इसके अलावा रोहित शर्मा के पास आज टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (965) को भी पछाड़ने का मौका है। नीदरलैंड्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद रोहित के नाम वर्ल्ड कप में 904 रन हो गए हैं। अगर रोहित आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ 62 रन बनाते हैं तो वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस सूची में उनके ऊपर हमवतन विराट कोहली और महेला जयवर्धने हैं।
India
रोहित शर्मा बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र एक कदम दूर
भारत को आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेलना है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का शानदार मौका है। अगर रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम आज साउथ अफ्रीका को चित करने में कामयाब रहती है तो बतौर कप्त
Read in your preferred language.