Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

दोबारा खेल सकते है रोहित आईपीएल में ,चुने जा सकता हैं ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए

भारत के सीमित ओवर के उप कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई तीनों प्रारूप के टीम से बाहर हो गए. लेकिन हफ्तेभर में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने उतर सकते हैं. फिटनेस साबित करने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जा सकते हैं. 
Share:

Read in your preferred language.

भारत के सीमित ओवर के उप कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई तीनों प्रारूप के टीम से बाहर हो गए. लेकिन हफ्तेभर में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने उतर सकते हैं. फिटनेस साबित करने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जा सकते हैं. 

'हिटमैन' रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टी20 और वनडे में उप कप्तान की भूमिका में होंगे. काफी समय बाद वह टेस्ट टीम में भी वापसी करेंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सीमित ओवरों के प्रारूप से बाहर हैं, जबकि उन्होंने टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखी.