Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

पीलीभीत में यात्रियों को राहत, नए समय के साथ जनवरी तक दौड़ेगी मथुरा एक्सप्रेस

टनकपुर वाया पीलीभीत मथुरा के बीच चलने वाली ट्रेन के संचालन का समय 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। इससे यात्रियों में मायूसी छाने लगी थी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देते हुए अब इस ट्रेन का संचालन जनवरी तक बढ़ा दिया है। टनकपुर से चलने वाली 05062 टनकपुर-मथुरा जं. विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 3
Share:
पीलीभीत में यात्रियों को राहत, नए समय के साथ जनवरी तक दौड़ेगी मथुरा एक्सप्रेस
Read in your preferred language.

टनकपुर वाया पीलीभीत मथुरा के बीच चलने वाली ट्रेन के संचालन का समय 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। इससे यात्रियों में मायूसी छाने लगी थी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देते हुए अब इस ट्रेन का संचालन जनवरी तक बढ़ा दिया है।

टनकपुर से चलने वाली 05062 टनकपुर-मथुरा जं. विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 30 जनवरी 2024 तक कर दिया गया है। यह गाड़ी टनकपुर से 04.30 बजे के स्थान पर 04.45 बजे चलाई जाएगी। मथुरा से चलने वाली 05061 मथुरा से 13.45 बजे के स्थान पर 16.45 बजे चलाई जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह ट्रेनें विस्तार के दौरान 05062 टनकपुर-मथुरा विशेष गाड़ी मथुरा कैंट तक चलेगी। जबकि 05061 मथुरा कैंट से चलाई जाएगी। मथुरा जंक्शन से मथुरा कैंट के बीच निरस्त रहेगी।