Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
India

17वें सीजन में RCB को लगातार चौथी हार मिली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में RCB को लगातार चौथी हार मिली। मुंबई इंडियंस (MI) ने 197 रन का टारगेट 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम ने चौथी बार 190 से ज्यादा का टारगेट 17 ओवर से पहले हासिल किया, MI ऐसा करने वाली पहली ही टीम बनी। मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने महज 21 रन देकर 5 विक
Share:
17वें सीजन में RCB को लगातार चौथी हार मिली
Read in your preferred language.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में RCB को लगातार चौथी हार मिली। मुंबई इंडियंस (MI) ने 197 रन का टारगेट 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम ने चौथी बार 190 से ज्यादा का टारगेट 17 ओवर से पहले हासिल किया, MI ऐसा करने वाली पहली ही टीम बनी।
मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने महज 21 रन देकर 5 विकेट लिए। वह RCB के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले पहले बॉलर बने। RCB के ग्लेन मैक्सवेल खाता भी नहीं खोल सके, वह IPL में सबसे ज्यादा 17 बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने।

  1. बुमराह ने दूसरी बार 5+ विकेट लिए
    जसप्रीत बुमराह ने IPL में दूसरी बार पारी में 5 विकेट लिए। इससे पहले उन्होंने 2022 में कोलकाता के खिलाफ महज 10 रन देकर 5 विकेट ले लिए थे। बुमराह IPL में 2 बार 5+ विकेट लेने वाले MI के पहले ही बॉलर बने। ओवरऑल वह IPL में ऐसा करने वाले चौथे प्लेयर बने। उनसे पहले जेम्स फॉकनर, जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार ऐसा कर चुके हैं।
  2. 4+ विकेट लेने में भी टॉप पर पहुंचे बुमराह
    जसप्रीत बुमराह ने IPL में चौथी बार पारी में 4 या उससे ज्यादा विकेट लिए। इस मामले में भी वह MI के पहले ही बॉलर बने। ओवरऑल 4 भारतीय प्लेयर्स ऐसा कर चुके हैं। बुमराह के अलावा लक्ष्मीपति बालाजी, मोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा 4-4 बार किया है।
  3. 3+ विकेट लेने में चहल से आगे निकले बुमराह
    जसप्रीत बुमराह ने IPL में 21वीं बार पारी में 3 या उससे ज्यादा विकेट लिए। इस मामले में भी वह पहले नंबर पर पहुंचे, उन्होंने RR के युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा। जिनके नाम 20 बार पारी में 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
  4. RCB के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले पहले बॉलर बने बुमराह
    जसप्रीत बुमराह ने RCB के खिलाफ 21 रन देकर 5 विकेट लिए। वह RCB के खिलाफ पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले ही गेंदबाज बने। उन्होंने आशीष नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2015 में CSK से खेलते हुए 10 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
  5. RCB के खिलाफ टॉप विकेट टेकर बने बुमराह
    5 विकेट लेने के साथ जसप्रीत बुमराह के RCB के खिलाफ 29 विकेट हो गए। इसी के साथ वह IPL में RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी बन गए। उन्होंने RR के संदीप शर्मा को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 26 विकेट हैं।
  6. मैक्सवेल ने बनाया 17वां डक
    RCB के ग्लेन मैक्सवेल MI के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके, वह सीजन में तीसरी बार जीरो पर आउट हुए। इसी के साथ उनके IPL में 17 डक हो गए, इस मामले में उन्होंने दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा की बराबरी की। दोनों के नाम 17-17 बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड है। विदेशी प्लेयर्स में मैक्सवेल ही टॉप पर हैं, उनसे कम सुनील नरेन 15 बार जीरो पर आउट हुए हैं।
  7. ईशान ने पावरप्ले में दूसरी बार फिफ्टी लगाई
    MI के विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवर में ही फिफ्टी लगा दी। यह पावरप्ले में उनकी दूसरी IPL फिफ्टी रही, इससे पहले उन्होंने SRH के खिलाफ 2021 में शुरुआती 6 ओवर में 63 रन बनाए थे। ईशान पावरप्ले में 2 IPL फिफ्टी लगाने वाले MI के पहले ही प्लेयर बने। टीम से 2008 में सनथ जयसूर्या ने पावरप्ले में पहली फिफ्टी लगाई थी।
  8. MI ने चौथी बार 17वें ओवर में चेज किया 190+ का टारगेट
    मुंबई इंडियंस ने 15.3 ओवर में ही 197 रन का टारगेट हासिल कर लिया। टीम इससे पहले 2014 में 190 रन का टारगेट 14.4 ओवर में ही हासिल कर चुकी है। इससे पहले टीम ने 2 बार 190 से ज्यादा रन का टारगेट 17वें ओवर से पहले ही हासिल कर लिया था। MI ऐसा 4 बार करने वाली एकमात्र टीम ही है।
  9. मैच में सबसे ज्यादा 5 फिफ्टी लगीं
    वानखेड़े स्टेडियम में RCB से 3 और MI से 2 प्लेयर्स ने फिफ्टी लगाईं यानी मैच में कुल 5 अर्धशतक लगे। एक IPL मैच में यह सबसे ज्यादा फिफ्टी का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2023 में RCB और LSG के बीच मैच में भी 5 फिफ्टी लग चुकी हैं।
  10. सूर्यकुमार ने लगाई MI के लिए इस सीजन फास्टेस्ट फिफ्टी
    MI के लिए इम्पैक्ट प्लेयर बनकर नंबर-3 पर खेलते उतरे सूर्यकुमार यादव ने तेज बैटिंग की। उन्होंने महज 17 बॉल पर फिफ्टी लगा दी। इस सीजन MI बैटर की ओर से यह सबसे तेज फिफ्टी रही। उनसे पहले इसी मैच में ईशान किशन ने 23 बॉल पर अर्धशतक लगाया था। ईशान के नाम MI के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने SRH के खिलाफ 16 गेंद पर 2021 अर्धशतक लगाया था।
  11. RCB के 3 प्लेयर्स की फिफ्टी, 3 ही प्लेयर ने डक भी बनाया
    RCB से 3 प्लेयर्स ने फिफ्टी लगाई। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 61, दिनेश कार्तिक ने 53 और रजत पाटीदार ने 50 रन बनाए। इनके साथ ही 3 प्लेयर्स जीरो पर भी आउट हुए, इनमें ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर और विजयकुमार वैशाख शामिल रहे। टी-20 पारी में ऐसा पहली बार ही हुआ जब एक ही टीम के 3 प्लेयर्स ने फिफ्टी भी लगाई और 3 प्लेयर्स जीरो पर भी आउट हुए।