Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
UP News

पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

पूरनपुर में मायके में विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने मायके में अकेली थी। 18 जुलाई को पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी शमशाद ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया
Share:
पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
Read in your preferred language.

पूरनपुर में मायके में विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने मायके में अकेली थी। 18 जुलाई को पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी शमशाद ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर हत्या करने की धमकी दी। शमशाद दो अगस्त को फिर उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध पर पीड़िता की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।