आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। भट्ट और कपूर परिवार ने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर की है। आलिया ने जैसे ही यह जानकारी दी सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट वायरल हो गया। अस्पताल से तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हमारा बेबी… जल्द आ रहा है।‘ तस्वीर में उनके साथ रणबीर भी दिखे। थोड़ी ही देर में करीबी दोस्तों से लेकर इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारे और फैन्स उन्हें बधाइयां देने लगे। इस बीच एक कंडोम कंपनी ने फनी पोस्ट साझा किया, जिस पर खूब रिएक्शन आने लगे
दरअसल, कंडोम कंपनी ड्यूरेक्स (Durex) ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अपने ही अंदाज में बधाई दी। कंपनी ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिस पर लिखा है, ‘महफिल में तेरी, हम तो क्लियरली नहीं थे।‘इस पोस्ट पर यूजर्स के भी मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘अच्छी ब्रांडिंग है।‘ एक ने लिखा, ‘विज्ञापन करने का लेवल।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘इस मीम की उम्मीद थी।‘ एक यूजर कहते हैं, ‘उफ्फ कमाल की मार्केटिंग।‘
इससे पहले कंपनी ने रणबीर और आलिया की शादी के दिन यानी 14 अप्रैल को भी एक नोट शेयर किया था जिस पर लिखा था, ‘रणबीर और आलिया, महफिल में तेरे हम ना रहें जो फन तो नहीं है।‘
बता दें कि रणबीर और आलिया ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। 14 अप्रैल 2022 को उन्होंने बेहद सादगी से शादी की थी। शादी की रस्में रणबीर के मुंबई स्थित घर पर निभाई गई, जहां परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल रहे।
Entertainment
रणवीर कपूर और आलिया भट्ट को आने वाला है बेबी,
आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। भट्ट और कपूर परिवार ने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर की है। आलिया ने जैसे ही यह जानकारी दी सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट वायरल हो गया। अस्पताल से तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हमारा बेबी… जल्द आ रहा है।‘ तस्वीर में उनके साथ रणबीर भी दिखे। थोड़ी ही देर में करीबी दोस्तों
Read in your preferred language.