Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
Entertainment

रणबीर कपूर के पास कोई पीअर या मैनेजर नहीं है, वह जो भी हैं खुद के दम पर हैं : करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर के स्वभाव और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की। डायरेक्टर ने हाल ही में बताया कि रणबीर के पास ना तो उनकी पीआर टीम है और ना ही कोई मैनेजर है। वह अपना सारा काम और शेड्यूल खुद ही संभालते हैं। मिड डे से बात करते हुए, करण जौहर ने कहा- ‘रणबीर एक समय में एक ही फिल्
Share:
रणबीर कपूर के पास कोई पीअर या मैनेजर नहीं है, वह जो भी हैं खुद के दम पर हैं : करण जौहर
Read in your preferred language.

फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में एक्टर रणबीर कपूर के स्वभाव और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की। डायरेक्टर ने हाल ही में बताया कि रणबीर के पास ना तो उनकी पीआर टीम है और ना ही कोई मैनेजर है। वह अपना सारा काम और शेड्यूल खुद ही संभालते हैं।
मिड डे से बात करते हुए, करण जौहर ने कहा- ‘रणबीर एक समय में एक ही फिल्म करते हैं। वह अपनी डेट्स खुद ही संभालते हैं। उनके पास कोई पीआर नहीं है और न ही कोई मैनेजर है। उनके आसपास कोई नहीं है। वह जो हैं अपने दम पर हैं।
करण ने आगे कहा- ‘जब भी मेकर्स उनसे उनकी डेट्स मांगते हैं, तो वह खुद ही अपनी डेट्स बताते हैं। वह अपना शेड्यूल, प्लान और छुट्टियां सब खुद ही अपने हिसाब से डिसाइड करते हैं।
बातचीत के दौरान जब करण से रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के बीच अंतर और समानता को लेकर सवाल किया गया, तो इसपर उन्होंने कहा- ‘दोनों ही एक्टर के बीच एक चीज बेहद कॉमन है, कि दोनों ही बेहद टैलेंटेड हैं।
करण ने आगे रणबीर के प्रोफेशनलिज्म और अच्छे स्वभाव की तारीफ की। उन्होंने कहा- 'रणबीर दिखावा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वह अपने प्रति बहुत सच्चे इंसान हैं। वह सबसे शांत हैं। उनमें बहुत सब्र है। आप उन्हें सेट पर 14 घंटे तक इंतजार करा सकते हैं और वह इस बात से कभी नाराज नहीं होते हैं।'
बता दें कि रणबीर ने करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान लीड रोल्ड में थे। ऑडियंस ने इस फिल्म में रणबीर के काम को काफी पसंद किया था।