Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

रायपुर:- अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे

(सौरभ यादव)तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में चल रहे चतुर्थ चरण के हड़ताल के तीसरे दिन भी तिल्दा विकासखंड के समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारी हड़ताल में डटे रहे। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्
Share:
रायपुर:- अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे
Read in your preferred language.

(सौरभ यादव)तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में चल रहे चतुर्थ चरण के हड़ताल के तीसरे दिन भी तिल्दा विकासखंड के समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारी हड़ताल में डटे रहे। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन अपने वास्तविक मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।तिल्दा विकासखंड के समस्त विभागों के साथियों की मंशा है कि जब तक शासन उनकी दो सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करती तब तक यह हड़ताल जारी रहेगा। फेडरेशन के विकासखंड संयोजक एस. आर. यादव ने कहा कि इस हड़ताल में छत्तीसगढ़ के समस्त संगठन एक होकर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और कर्मचारियों की एकता देखते ही बनती है।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने साथियों से आह्वान किया कि वे अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए इस संघर्ष को बलवती बनावें। सभा को छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, पटवारी संघ से रामखिलावन शर्मा लिपिक संघ से विरेन्द्र वर्मा, लघुवेतन संघ से अशोक वर्मा,डिप्लोमा इंजीनियर संघ से कमलेश चन्द्राकर,बैकुंठ प्रधान पाठक श्रीमती शर्मा,रूद्रकुमार वर्मा, शिवरतन लाल धीरही, छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के अध्यक्ष रामावतार पांडे सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने अपनी बात रखी।रामावतार पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननीय बघेलजी धन्यवाद के पात्र है जिन्होंने छत्तीसगढ़ के समस्त 96 संगठनों के साथियों को एकसूत्र में बंधने का अवसर प्रदान किया। छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एकता का यह अद्भुत उदाहरण है।मैदान में डटे रहो के इस आह्वान के साथ तृतीय दिवस के हड़ताल का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ सम्पन्न हुआ।