Monday, 14 September 2026 | 7:36 PM
UP News

लगातार 18 घंटे बरसे पानी ने बिजली सप्लाई, ट्रेन सिग्नल, फ्लाइट और बसों के संचालन पर डाला असर

लखनऊ में लगातार 18 घंटे बरसे पानी ने बिजली सप्लाई, ट्रेन सिग्नल, फ्लाइट और बसों के संचालन पर असर डाला। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्‌डा से दिल्ली और मुंबई रूट की 6 से ज्यादा फ्लाइट उड़ान देर से भर सकीं। बारिश के कारण दिलकुशा बाराबंकी रेलखंड पर सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। यहां मैनुएली ट्रेनों का संचाल
Share:
लगातार 18 घंटे बरसे पानी ने बिजली सप्लाई, ट्रेन सिग्नल, फ्लाइट और बसों के संचालन पर डाला असर
Read in your preferred language.

लखनऊ में लगातार 18 घंटे बरसे पानी ने बिजली सप्लाई, ट्रेन सिग्नल, फ्लाइट और बसों के संचालन पर असर डाला। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्‌डा से दिल्ली और मुंबई रूट की 6 से ज्यादा फ्लाइट उड़ान देर से भर सकीं। बारिश के कारण दिलकुशा बाराबंकी रेलखंड पर सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। यहां मैनुएली ट्रेनों का संचालन किया गया। ट्रेनें 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रेंगती नजर आईं। वंदे भारत एक्सप्रेस लेट हो गई।

बारिश ज्यादा होने से लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, केसरबाग बस अड्‌डों से संचालित होने वाली 160 बसों को चलाया नहीं जा सका। क्योंकि उन्हें यात्री ही नहीं मिले। लखनऊ में पेड़ गिरने, केबल फाल्ट, हाईटेंशन लाइन टूटने और ट्रांसफॉर्मर खराब होने से आलमबाग, गोमतीनगर विस्तार, फैजुल्लागंज, दुबग्गा समेत शहर के कई इलाकों में 15 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। पूरे दिन में करीब 100 से ज्यादा इलाके के लोगों के यहां बिजली कटी।

सबसे ज्यादा परेशानी स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को हुई। करीब 5 हजार उपभोक्ताओं की बिजली मीटर बंद होने की वजह से चली गई। जबकि उतरेठिया, दाउद नगर समेत कई उपकेंद्रों में पानी भर गया। इससे बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। सुबह के वक्त बिजली न आने से पानी नहीं आया। पूरे दिन में कॉल सेंटर पर करीब 6 हजार से ज्यादा फोन आए।

लखनऊ में 93.9 मिमी. बारिश होने के बाद रास्ते तालाब की तरह दिखाई दे रहे थे। लोगों की गाड़ियां इस पानी में फंस गईं।