Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
India

27 जनवरी को करेंगे राहुल गांधी पंजाब में चुनाव अभियान की शुरुआत,

पंजाब में सत्ताधारी दल कांग्रेस दोबारा वापसी की कोशिशें कर रही हैं। चुनाव में फतह के लिए कांग्रेस नेता जोर-शोर से जुटे हुए हैं। उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी पंजाब में चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजो
Share:
27 जनवरी को करेंगे राहुल गांधी पंजाब में चुनाव अभियान की शुरुआत,
Read in your preferred language.

पंजाब में सत्ताधारी दल कांग्रेस दोबारा वापसी की कोशिशें कर रही हैं। चुनाव में फतह के लिए कांग्रेस नेता जोर-शोर से जुटे हुए हैं। उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी पंजाब में चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इसकी जानकारी दी है।

सिद्धू ने बताया कि राहुल गांधी 27 जनवरी को अमृतसर पहुंचेंगे। राहुल गांधी अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करेंगे और 117 उम्मीदवारों के साथ भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल का दौरा करेंगे।