Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

राहुल गांधी ने फिर कसा केंद्र सरकार पर तंज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस बार राहुल गांधी ने कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान में कथित तौर पर कमी आने को लेकर सोमवार को चिंता जताई और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को टीकाकरण की कोई परवाह नहीं है। बता दें कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य न
Share:
Read in your preferred language.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस बार राहुल गांधी ने कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान में कथित तौर पर कमी आने को लेकर सोमवार को चिंता जताई और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को टीकाकरण की कोई परवाह नहीं है।

बता दें कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता कोरोना काल में लगातार अव्यवस्थाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। बीते रोज भी उन्होंने गंगा में शवों के बहने को लेकर कहा था कि इसके लिए केवल केंद्र सरकार जिम्मेदार है और यह सामूहिक जिम्मेदारी नहीं है। बहरहाल, उन्होंने रोजाना होने वाले टीकाकरण की संख्या में कथित गिरावट का ग्राफ साझा करते हुए सोमावार को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि टीकाकरण महामारी पर नियंत्रण करने की कुंजी है, लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार इसकी परवाह नहीं करती।