Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
India

रायबरेली: मां की पुण्यतिथि पर मरीजों में बांटे साल एवं फल

पत्रकार एवं जयसवाल युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेंद्र जायसवाल ने अपनी माता श्रीमती संपति देवी की 14 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों में शाल फल बिस्कुट टोस्ट एवं मीठा का वितरण किया और मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की,, पत्रकार एवं जा
Share:
Read in your preferred language.


पत्रकार एवं जयसवाल युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेंद्र जायसवाल ने अपनी माता श्रीमती संपति देवी की 14 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों में शाल फल बिस्कुट टोस्ट एवं मीठा का वितरण किया और मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की,,
पत्रकार एवं जायसवाल युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेंद्र जायसवाल ने हाड़ कँपा देने वाली इस कड़ाके की ठंढ में मरीजों एवं असहायों के चेहरों पर मुस्कान खिलाने का एक छोटा सा प्रयास किया अपनी माता श्रीमती संपत देवी की 14 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार के सदस्यों एवं मित्रों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों में शाल फल बिस्कुट टोस्ट एवं मीठा आदि का वितरण किया श्री ब्रजेन्द्र कुमार ने बताया कि यह प्रेरणा उन्हें अपनी माता जी से मिली है उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि
माँ बाप के श्राद्ध करने से बेहतर है कि उनकी याद में समारोह कर गरीबों, मरीजों असहायों व जरूरत मंदो की सहायता की जाय, इससे अच्छी कोई श्रद्धाजंलि नही हो सकती। समाज सेवा एक पुण्य कार्य है। जिसके करने से मन को असीम शांति मिलती है इस अवसर पर सुशील कुमार सुधीर कुमार दीपक कुमार उमाशंकर अरविंद भूपेंद्र जुगुल किशोर रितिक जितेंद्र जायसवाल नितिन अशोक पिंटू संगीता जायसवाल हेमा जायसवाल वंदना जायसवाल सहित परिवारिक सदस्य एवं मित्र मौजूद रहे।