India
रायबरेली: बाइक सवार युवक कौन है ? महिला के कान से नोचा झुमका हुए फरार
डलमऊ /रायबरेली: तू डाल डाल मैं पात पात यह कहावत इस समय डलमऊ पुलिस पर सटीक बैठ रही है जहां एक ओर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर चोरों को जेल भेजकर पुलिस अपनी वाहवाही लूट रही है वहीं पर दिनदहाड़े बाइक सवार महिला के कान से झुमका नोच कर फरार हो रहे हैं और पुलिस हवा में तीर चला रही है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र क
Read in your preferred language.
डलमऊ /रायबरेली: तू डाल डाल मैं पात पात यह कहावत इस समय डलमऊ पुलिस पर सटीक बैठ रही है जहां एक ओर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर चोरों को जेल भेजकर पुलिस अपनी वाहवाही लूट रही है वहीं पर दिनदहाड़े बाइक सवार महिला के कान से झुमका नोच कर फरार हो रहे हैं और पुलिस हवा में तीर चला रही है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरद्वारा पखरौली निवासी महेश पाल की पत्नी पूर्णिमा पाल अपने पिता प्रभाकर लाल के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने मायके सबीसपुर अरखा ऊंचाहार के लिए निकली थी जैसे ही वह गयादीन मौर्य महाविद्यालय के समीप पहुंची पीछे से फिल्मी स्टाइल में आए तीन बाइक सवार युवकों ने महिला के दोनों कान से झुमका नोच लिया जिससे उसके कान फट गए बाइक सवार झुमका नोच कर वन विभाग के बगल से निकले रास्ते से भीमगंज की तरफ भाग निकले दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई पीड़ित के द्वारा इसकी सूचना सबसे पहले अपने पति महेश को दी गई और उसके बाद सूचना डलमऊ पुलिस को मिली मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने निशानदेही के आधार पर जांच शुरू की लेकिन वही हाल ढाई के तीन पात कुछ भी हाथ ना लगा और पुलिस लकीर पीटते रह गई तहरीर लेना भी मुनासिब नहीं समझा, अभी 1 दिन पूर्व ही मुराई बाग लालगंज रोड पर बहाई चौकी के आसपास भी एक महिला के कान से झुमका नोचने का मामला आया था लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल के नाम पर इतिश्री कर ली थी ।