UP News
रायबरेली: सडक दुर्घटना मे अज्ञात वृद्ध की मौत
लालगंज/ रायबरेली: लालगंज कोतवाली थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर पौसला मजरे कोरिहरा मे एक डम्फर वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।वृद्ध लालगंज बाजार से घरेलू सामान खरीदकर वापस अपने घर जा रहा था।तभी दुर्घटना मे उसकी मौत हो गयी।वृद्ध की अभी तक सिनाख्त नही हो पायी
Read in your preferred language.
लालगंज/ रायबरेली: लालगंज कोतवाली थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर पौसला मजरे कोरिहरा मे एक डम्फर वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।वृद्ध लालगंज बाजार से घरेलू सामान खरीदकर वापस अपने घर जा रहा था।तभी दुर्घटना मे उसकी मौत हो गयी।वृद्ध की अभी तक सिनाख्त नही हो पायी है।प्रभारी निरीक्षक अरूण सिंह ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।दुर्घटना करने वाले वाहन को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है।वहीं एक अन्य दुर्घटना मे बाइक सवार छेद्दू पुत्र मंगल खम्भे से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।लालगंज पुलिस ने उसे इलाज के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया।घायल लोदीपुर उतरावां का निवासी है।