Monday, 14 September 2026 | 10:17 PM
India

रायबरेली : खड़ी डीसीएम में टकराकर बाइक सवार सफाई कर्मी सहित दो घायल

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर मनीपुर भटेहरी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकराकर बाइक सवार सफाईकर्मी समेत दो लोग घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने सफाईकर्मी को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के पूरे
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर मनीपुर भटेहरी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकराकर बाइक सवार सफाईकर्मी समेत दो लोग घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने सफाईकर्मी को मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के पूरे देवी बख़्श मजरे खरौली गांव निवासी रामधनी 48 जो कि गंगौली ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था और शुक्रवार की रात अपने पड़ोसी गांव पूरे झंडा के साथी बटन लाल 52 के साथ बाइक से क्षेत्र में ही निमंत्रण में शामिल होने गया हुआ था । मध्यरात्रि दोनों लोग बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी मनीपुर भटेहरी गांव निकट सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सफाईकर्मी रामधनी को मृत घोषित कर दिया। और बटन लाल को इलाज के बाद घर भेज दिया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल रामधनी की सीएचसी पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई थी। वहीं दूसरे घायल को हल्की चोट आने के कारण इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रार्थना पत्र मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।