Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

रायबरेली: टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली महराजगंज की चौकी थुलवासां क्षेत्र के रायबरेली रोड पर खैरा मोड़ के पास रायबरेली से सब्जी लेकर आ रहे, एक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घाय हो गए। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने एक को मृत
Share:
Read in your preferred language.

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली महराजगंज की चौकी थुलवासां क्षेत्र के रायबरेली रोड पर खैरा मोड़ के पास रायबरेली से सब्जी लेकर आ रहे, एक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घाय हो गए। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो लोगों का प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि, रायबरेली सब्जी मंडी से सब्जी लोड करके आ रहे एक टेंपो खैरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अयोध्या मौर्य 50 पुत्र राम बहादुर निवासी पाली को मृत घोषित कर दिया वही बबलू 28 पुत्र जगई निवासी गढ़ी मजरें अतरेहटा और रामकिशोर 40 पुत्र मेड़ई लाल निवासी अजीजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।