Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

रायबरेली: मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल

ऊंचाहार- क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के ऊंचाहार खरौली मार्ग पर कंदरांवा चौराहे के निकट की है जहां रविवार की देर रात बाइक फिस
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार- क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के ऊंचाहार खरौली मार्ग पर कंदरांवा चौराहे के निकट की है जहां रविवार की देर रात बाइक फिसलने से बाइक सवार पंकज कुमार 25 वर्ष पुत्र हरीलाल निवासी मानिकपुर कस्बा जनपद प्रतापगढ़ व सौरभ तिवारी 17 वर्ष पुत्र रामनिहोर तिवारी निवासी मुंडीपुर घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल पंकज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दूसरी घटना क्षेत्र के कानपुर उन्नाव राजमार्ग पर मतीनगंज के निकट की है, जहां रविवार की देर रात मवेशी से टकराकर बाइक पर बैठी महिला रामा देवी 52 वर्ष पत्नी रामनरेश निवासी पूरे मानी खोजनपुर घायल हो गई जो कि रिश्तेदारी से वापस अपने बेटे के साथ बाइक से घर वापस लौट रही थी।राहगीरों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल महिला समेत तीन लोग सीएचसी आये थे, जिसमे गंभीर रूप से घायल पंकज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।