Monday, 14 September 2026 | 9:16 PM
India

रायबरेली :गुमटी में आगजनी तीन लोगों पर लगा आरोप

डलमऊ /रायबरेली : मकान के सामने रखी हुई परचून की गुमटी में रात को अचानक आग लग गई आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया दुकानदार संजय गुप्ता ने 3 लोगों पर आरोप लगाते हुए गदागंज थाने में तहर
Share:
Read in your preferred language.



डलमऊ /रायबरेली : मकान के सामने रखी हुई परचून की गुमटी में रात को अचानक आग लग गई आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया दुकानदार संजय गुप्ता ने 3 लोगों पर आरोप लगाते हुए गदागंज थाने में तहरीर दी है। संजय का कहना है। कि बरारा चौराहे पर उसका मकान है। , मकान के सामने वह गुमटी रखकर दुकान चलाता है बुधवार की रात को गांव के ही उदय शंकर उमा शंकर व अनूप ने उसे आग के हवाले कर दिया पीड़ित का कहना है। कि विपक्षियों से उसका मकान का विवाद चल रहा था दुकान में आग लगाने की धमकी भी दी गई थी फिलहाल दुकान में रखा हुआ लगभग 70 हजार का सामान जलकर राख हो गया है। थाना प्रभारी गदागंज अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद का मामला था प्रथम दृष्टया जांच में दुकान की गुमटी में खुद पीड़ित के द्वारा आग लगाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। फिर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।