Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

रायबरेली:नयी कार्यकारिणी संघर्ष की मिशाल पेश करेगी - बसन्त सिंह बग्गा

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने महराजगंज इकाई में नवनियुक्त कमेटी का गठन किया। श्री बग्गा ने अश्वनी सिंह उर्फ पिन्टू सिंह को महराजगंज इकाई का अध्यक्ष प्रिन्सू वैश्य को महामंत्री, मानस वैश्य को कोषाध्यक्ष एवं अंकुर गुप्ता को युवा अध्यक्ष, अनस सिद
Share:
रायबरेली:नयी कार्यकारिणी संघर्ष की मिशाल पेश करेगी - बसन्त सिंह बग्गा
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने महराजगंज इकाई में नवनियुक्त कमेटी का गठन किया। श्री बग्गा ने अश्वनी सिंह उर्फ पिन्टू सिंह को महराजगंज इकाई का अध्यक्ष प्रिन्सू वैश्य को महामंत्री, मानस वैश्य को कोषाध्यक्ष एवं अंकुर गुप्ता को युवा अध्यक्ष, अनस सिद्दीकी को युवा महामन्त्री मनोनीत किया। श्री बग्गा ने कहा कि महराजगंज की कार्यकारिणी संघर्ष की मिशाल पेश करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करेंगे एवं अविलम्ब कमेटी गठित कर जिला कार्यकारिणी को प्रेषित करें।
प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि नयी कार्यकारिणी के लिए वर्तमान समय संघर्षो से भरा है। कार्यकारिणी सेवा व संघर्ष की आधारशिला रखेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, युवा महामन्त्री अनुज त्रिवेदी, अतुल श्रीवास्तव, सत्यांशु दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य