Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
UP News

रायबरेली-शार्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग

डलमऊ/ रायबरेली-बिजली की शॉर्ट सर्किट से एक किराने की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया आग लगने से हड़कंप मच गया और लोग इकट्ठे हो गए । जानकारी के अनुसार मामला गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरारा बुजुर्ग चौराहे पर की है जहां पर गुरुवार शाम लगभग 9:00 बजे अचानक एक किराने की दुकान में ब
Share:
रायबरेली-शार्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग
Read in your preferred language.

डलमऊ/ रायबरेली-बिजली की शॉर्ट सर्किट से एक किराने की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया आग लगने से हड़कंप मच गया और लोग इकट्ठे हो गए । जानकारी के अनुसार मामला गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरारा बुजुर्ग चौराहे पर की है जहां पर गुरुवार शाम लगभग 9:00 बजे अचानक एक किराने की दुकान में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई खुदाय पुर गांव निवासी अमृतलाल शाम 9:00 बजे अपने किराने की दुकान बंद करके घर जा रहे थे तभी अचानक दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा धुंए को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया आसपास की दुकानों के दुकानदार इकट्ठा हो गए और तभी दुकान को खोल कर देखा तो अंदर आग लगी हुई थी बिजली की शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान के अंदर रखा हुआ लगभग तीन से चार लाख का सारा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया फिलहाल वहाँ पर इकट्ठे हुए ग्रामीणों के द्वारा बड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया ।