Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
India

रायबरेली:मुराई बाग में दुकानों में की गई छापेमारी वसूला जुर्माना

डलमऊ रायबरेली- लॉकडाउन के दौरान मुराई बाग कस्बे में खुली दुकानों में एसडीएम विजय कुमार पावर कोतवाली प्रभारी राजेश आबकारी विभाग से क्षेत्रीय निरीक्षक केके श्रीवास्तव की मौजूदगी में छापेमारी की कार्यवाही की गई। सर्वप्रथम एसडीएम एवं पुलिस बल की टीम द्वारा डलमऊ रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान और इलाहाब
Share:
रायबरेली:मुराई बाग में दुकानों में की गई छापेमारी वसूला जुर्माना
Read in your preferred language.
डलमऊ रायबरेली- लॉकडाउन के दौरान मुराई बाग कस्बे में खुली दुकानों में एसडीएम विजय कुमार पावर कोतवाली प्रभारी राजेश आबकारी विभाग से क्षेत्रीय निरीक्षक केके श्रीवास्तव की मौजूदगी में छापेमारी की कार्यवाही की गई। सर्वप्रथम एसडीएम एवं पुलिस बल की टीम द्वारा डलमऊ रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान और इलाहाबाद रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी की कार्यवाही की इस दौरान सरकारी शराब की दुकान में अधिकारियों को गंदगी मिली जिसको लेकर ठेका संचालकों को तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने मुराई बाग स्थित लॉकडाउन में जगह जगह बेवजह खुली दुकानों में छापेमारी कर 24 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि लाकडॉन का उल्लंघन कर लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा उन्हें चिन्हित कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि बिना परमिशन खुली दुकानों पर छापेमारी कर जुर्माने की राशि वसूली गई है। इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।