Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

रायबरेली:पिछड़ों के हितों पर वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार के विरुद्ध जन जागरण

बछरावां/ रायबरेली: पिछड़ों के हितों पर वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार के विरुद्ध जन जागरण के लिए समाजवादी पार्टी के निर्देशन में विधान परिषद सदस्य एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप द्वारा विगत 30 दिनों से जारी समाजिक न्याय यात्रा के अनुक्रम में आज सोमवार
Share:
Read in your preferred language.

बछरावां/ रायबरेली: पिछड़ों के हितों पर वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार के विरुद्ध जन जागरण के लिए समाजवादी पार्टी के निर्देशन में विधान परिषद सदस्य एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप द्वारा विगत 30 दिनों से जारी समाजिक न्याय यात्रा के अनुक्रम में आज सोमवार के दिन डॉक्टर राजपाल कश्यप का काफिला जैसे ही बछरावां के मेन चौराहे पर पहुंचा तो उनके स्वागत के लिए पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओ का हुजूम उमड़ पड़ा l जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पटेल प्रमोद चौधरी के नेतृत्व में बछरावां की धरती पर फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया गया l

अपने प्रिय नेता का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से चौधरी आयुष पटेल ,गिरजा शंकर उर्फ बबलू लोधी जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, जिला महासचिव दिलीप यादव, दिनेश यादव एडवोकेट अरविंद यादव प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ , शिव शंकर वर्मा जिला उपाध्यक्ष रायबरेली, विक्रांत अकेला सदस्य जिला पंचायत , राजकुमार लोधी विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, राजेश लोधी ,डॉ विजय पाल यादव ,बाबा संत शरण ,रज्जन ,ब्लॉक अध्यक्ष मुनेश्वर पासी, इमरान रायनी ,रोहित चौधरी ,सरवन त्यागी, अजय गौतम राजू गुप्ता आशीष मिश्रा मन्नू यादव बउवा ,टिंकू पासी ,शुभम दिवाकर, मानू सहित सैकड़ों की तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सामाजिक न्याय यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया !