Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

रायबरेली :प्रधान पुत्रों ने बीजेपी नेता को जमकर पीटा

रायबरेली /महराजगंज :दबंगों ने भाजपा नेता को पीटा ‌। योगी सरकार मे अब बीजेपी नेता भी सुरक्षित नहीं रहे जहां एक ओर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर खुद बीजेपी नेता ही पीटे जा रहे हैं बताते चलें खैरहना गांव में चल रहा चुनावी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है कोतवाली में तहरीर
Share:
Read in your preferred language.

रायबरेली /महराजगंज :दबंगों ने भाजपा नेता को पीटा ‌। योगी सरकार मे अब बीजेपी नेता भी सुरक्षित नहीं रहे जहां एक ओर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर खुद बीजेपी नेता ही पीटे जा रहे हैं बताते चलें खैरहना गांव में चल रहा चुनावी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है कोतवाली में तहरीर देते हुए फूल सिंह पुत्र ब्रिजेन्द्र सिंह निवासी खैरहना सेक्टर प्रभारी बीजेपी ने बताया की सुबह वो खैरहना चौराहे पर चाय पी रहे थे तभी अचानक पीछे से दो आदमी गमछा से मुंह लपेट कर आये और लाठी डंडों से पीटने लगे और जब तक कोई उन्हें रोकता तब तक वो भाग गए जब की मैं एक बीजेपी कार्यकर्ता हूं मौजूदा प्रधान से विरोध चल रहा है और कई बार उसने धमकी भी दिया है । फूल सिंह ने तहरीर में बताया घटना के समय साहिल पुत्र राजू प्रधान आमिर पुत्र रज्जन महतव पुत्र राम रतन ये तीनों लोग मौके पर मौजूद रहे इन्हीं लोगों की शह पर घटना को अंजाम दिया गया है । कोतवाल रेखा सिंह ने बताया तहरीर पर सहिल पुत्र गफ्फार अली उर्फ राजू आमिर पुत्र रज्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी

सवांददाता: सर्वोदय मौर्या