Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
India

रायबरेली : आईटी एक्ट के तहत पुलिस ने किया मामला दर्ज

लालगंज रायबरेली।लालगंज बैंक आफ बडौदा के एटीएम से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दूसरे के खाते से दस हजार रूपये धोखाधडी के जरिये निकाल लेने के बाबत पुलिस ने धारा 66 डी के तहत मामला दर्ज किया है।मामले मे साकेत नगर लालगंज निवासी शास्वत दीक्षित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पीडित पक्ष का कहन
Share:
Read in your preferred language.

लालगंज रायबरेली।लालगंज बैंक आफ बडौदा के एटीएम से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दूसरे के खाते से दस हजार रूपये धोखाधडी के जरिये निकाल लेने के बाबत पुलिस ने धारा 66 डी के तहत मामला दर्ज किया है।मामले मे साकेत नगर लालगंज निवासी शास्वत दीक्षित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पीडित पक्ष का कहना है कि उन्होने बीओबी के एटीएम से पांच हजार रूपये निकाले थे और जब वे पैसे लेकर घर जा रहे थे तो दस हजार रूपये और निकल जाने का मैसेज मोबाइल पर आने पर उनके होष उड गये।उन्होने मामले की सूचना बैंक को भी दी है।वहीं पुलिस ने मामले मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य