Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

रायबरेली:बैसवारा कालेज मे मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस

लालगंज /रायबरेली।बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य के लिए समर्पित रहने का संकल्प दिलाया गया।वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक स्वयंवर सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेव
Share:
Read in your preferred language.



लालगंज /रायबरेली।बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य के लिए समर्पित रहने का संकल्प दिलाया गया।वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक स्वयंवर सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के स्वभाव में सेवा की भावना पैदा करती है।कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने अतिथियों के साथ ध्वजारोहण किया और विद्यार्थियों ने प्रेरणा गीत गाया।स्वयं सेवकों में आदर्श वाजपेई,अविरल,हर्षित,दिव्यांशी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों में सुमित सिंह,रंजन त्रिवेदी,कृष्ण कुमार सिंह,सुनील त्रिपाठी आदि अतिथि उपस्थित रहे।