Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

रायबरेली:ससुराल से वापस लौट रहे मोटरसाइकिल युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

लालगंज रायबरेली । फतेहपुर मार्ग पर ससुराल से वापस आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सरेनी थाना क्षेत्र के रालपुर मलाही गांव का रहने वाला जमुना प्रसाद मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल से वापस आ रहा था। तभी सेमरपहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी ।
Share:
Read in your preferred language.

लालगंज रायबरेली । फतेहपुर मार्ग पर ससुराल से वापस आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सरेनी थाना क्षेत्र के रालपुर मलाही गांव का रहने वाला जमुना प्रसाद मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल से वापस आ रहा था। तभी सेमरपहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी । फलस्वरुप उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना पर पहुंची लालगंज कोतवाली पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया मगर चिकित्सकों ने वही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आपको बता दें मृतक को कल सरेनी स्वास्थ्य केंद्र में कन्या रत्न की प्राप्ति हुई थी इसकी सूचना देने के लिए वह अपनी ससुराल डलमऊ गया हुआ था।

सवांददाता: सर्वोदय मौर्य