UP News
रायबरेली: नाबालिक किशोरी के साथ दुराचार, मामला कोतवाली पहुंचा
ऊंचाहार। क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक किशोरी अपने प्रेमी युगल से मिलने गई थी। तभी दूर से देख रहे चार युवक उसके करीब आ गए। जिसमें दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक किशोरी मंगलवार की शाम अपन
Read in your preferred language.
ऊंचाहार। क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक किशोरी अपने प्रेमी युगल से मिलने गई थी। तभी दूर से देख रहे चार युवक उसके करीब आ गए। जिसमें दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक किशोरी मंगलवार की शाम अपने प्रेमी युगल को गांव के पास नहर की पटरी पर बुलाकर मिलने गई थी। वहीं शाम के वक्त क्रिकेट मैच खेल रहे कुछ युवकों की इन दोनों पर नजर पड़ गई। और चार युवक प्रेमी युगल जोड़ों के पास पहुंच गए। जिसके बाद जहां से प्रेमी को डांट कर भगा दिया। और उनमें से दो युवकों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद युवकों ने इस घटना को किसी से ना बताने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जिसके बाद किशोरी घर चली आई और देर रात आप बीती अपनी मां को बताई। बुधवार की सुबह किशोरी अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची जहां घटना की तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।