Monday, 14 September 2026 | 9:16 PM
India

रायबरेली :शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग से कई बीघे गेहूं की फसल जली

डलमऊ/ रायबरेली : डलमऊ तहसील क्षेत्र के नरेंद्र पुर गांव के पास खेतों के ऊपर गए बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगभग 2 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई. काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग काबू पाया. जानकारी के मुताबिक नरेंद्रपुर गांव के पास सड़क किनारे गेहूं के खेतों
Share:
Read in your preferred language.

डलमऊ/ रायबरेली :

डलमऊ तहसील क्षेत्र के नरेंद्र पुर गांव के पास खेतों के ऊपर गए बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगभग 2 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई. काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग काबू पाया.
जानकारी के मुताबिक नरेंद्रपुर गांव के पास सड़क किनारे गेहूं के खेतों में उस समय आग लग गई, जब खेतों के ऊपर से गए बिजली के तारों में अचानक शॉट सर्किट हुआ. इस से निकली चिंगारी से गंगाराम एवं राम गुलाम के खेतों में आग लग गई. आगजनी में लगभग 2 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी. सूचना के काफी देर बाद पहुंची अग्नि समन कर्मियों ने आग पर काबू पाया .लेकिन तब तक लगभग 2 बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी .