India
रायबरेली : लालगंज पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को भेजा जेल
लालगंज रायबरेली। क्षेत्राधिकारी अंजनी चतुर्वेदी और प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में लालगंज पुलिस ने दो शातिर बाइक चोर राशिद पुत्र महफूज निवासी सतबीरा थाना जोकीहाट जिला अररिया बिहार और अबूजर पुत्र मोहम्मद सिद्दीक निवासी काशीवाड़ी थाना जोकीहाट जिला अररिया बिहार को पकड़ कर जेल भेज दिया ह
Read in your preferred language.
लालगंज रायबरेली। क्षेत्राधिकारी अंजनी चतुर्वेदी और प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में लालगंज पुलिस ने दो शातिर बाइक चोर राशिद पुत्र महफूज निवासी सतबीरा थाना जोकीहाट जिला अररिया बिहार और अबूजर पुत्र मोहम्मद सिद्दीक निवासी काशीवाड़ी थाना जोकीहाट जिला अररिया बिहार को पकड़ कर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दौरान वाहन चेकिंग दोनों बाइक चोरों को पकड़ा गया है ,उनके पास से लखनऊ में चोरी हुई बाइक बरामद हुई है ।चोरी हुई बाइक का मुकदमा थाना कृष्णा नगर लखनऊ में अपराध संख्या 213 / 2021 के तहत धारा 379 के तहत पंजीकृत है। पकड़ी गई बाइक का नंबर यूपी 32 एफ वाइ 7296 हीरो हौंडा पैशन प्रो है। चोरों को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार , सिपाही महेश कुमार विश्वकर्मा व सिपाही सुलेमान भी शामिल है।