Monday, 14 September 2026 | 9:21 PM
India

रायबरेली :घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत

डलमऊ/ रायबरेली: कुटिया चौराहा के पास सोमवार की शाम को एक ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी जिसमें दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए थे परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया किंतु हालत नाजुक होने पर ट्रा
Share:
रायबरेली :घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत
Read in your preferred language.


डलमऊ/ रायबरेली: कुटिया चौराहा के पास सोमवार की शाम को एक ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी जिसमें दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए थे परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया किंतु हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए डॉक्टरों ने रिफर कर दिया लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई ब्रजनगर सुरसना निवासी अजय पुत्र शिव दास एवं संजय पुत्र हीरालाल सोमवार शाम को बाइक पर सवार होकर कुटिया चौराहा जा रहे थे तभी रास्ते में एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी परिजनों के द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया संजय की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही संजय की मौत हो गई संजय के भाई दुर्गा प्रसाद ने डलमऊ कोतवाली में ट्रक व चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने संबंधी तहरीर दी है कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।