Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
India

रायबरेली: मौका मिला तो क्षेत्र का होगा भरपूर विकास -मनोज द्विवेदी

डलमऊ/ रायबरेली - सरेनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुधा द्विवेदी के पति एवं श्री फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने शनिवार को डलमऊ के मुराई बाग कस्बे में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे मनोज द्विवेदी का डलमऊ के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 51 किलो का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया उद्घाटन
Share:
रायबरेली: मौका मिला तो क्षेत्र का होगा भरपूर विकास -मनोज द्विवेदी
Read in your preferred language.



डलमऊ/ रायबरेली - सरेनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुधा द्विवेदी के पति एवं श्री फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने शनिवार को डलमऊ के मुराई बाग कस्बे में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे मनोज द्विवेदी का डलमऊ के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 51 किलो का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया उद्घाटन के दौरान भागीरथी गेस्ट हाउस पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे आयोजित नुक्कड़ सभा में दादा श्री ने संबोधन करते हुए कहा कि अगर सुधा द्विवेदी को सरेनी विधानसभा की जनता विधायक बनाती है तो सरेनी विधानसभा का भरपूर विकास किया जाएगा पिछले कई वर्षों से विधानसभा सरेनी विकास से अछूता रहा मनोज द्विवेदी की बेटी गीतिका द्विवेदी ने डलमऊ कस्बे में अपनी माता सुधा द्विवेदी के लिए लोगों से मिलकर वोट मांगा इस अवसर पर डलमऊ ब्लॉक के कांग्रेसी कार्यकर्ता समेत भारी संख्या में महिलाएं एवं लोग मौजूद रहे ।