Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

रायबरेेली: घर पर पेड गिरने से वृद्धा सहित बालिका घायल

लालगंज /रायबरेली: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव मे एक महुआ का पेड वृद्ध महिला के आवास पर गिर जाने से वृ़द्धा छिटाना देवी सहित उसकी नातिन चांदनी गम्भीर रूप से घायल हो गयी है।वहीं मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।मामले की सिकायत करते हुये छिटाना देवी ने लालगंज पुलिस से बताया कि उसके घर के सामने जयस
Share:
Read in your preferred language.
लालगंज /रायबरेली: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव मे एक महुआ का पेड वृद्ध महिला के आवास पर गिर जाने से वृ़द्धा छिटाना देवी सहित उसकी नातिन चांदनी गम्भीर रूप से घायल हो गयी है।वहीं मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।मामले की सिकायत करते हुये छिटाना देवी ने लालगंज पुलिस से बताया कि उसके घर के सामने जयसंकर,गिरिजासंकर,उमासंकर का सूखा महुआ का पेड काफी दिन से खडा था।कहने के बावजूद उक्त लोगों ने पेड नही कटाया था जिसके चलते गुरूवार को आयेे आंधी तूफान मे पेड धरासायी होकर उसके मकान पर गिर गया।जिससे वो और उसकी नातिन उसके नीचे दबकर घायल हो गयी।पूूर्व मे भी मामले की सिकायत छिटाना देवी ने एसडीएम लालगंज से की थी,लेकिन पेड कटवाने के प्रति कोई कार्यवाही नही हुयी।छिटाना देवी का आरोप है कि यह दुर्घटना जयसंकर आदि की लापरवाही से हुयी हैै।मामले मे प्रतिपक्षीगणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग छिटाना देवी ने की है।