Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
India

रायबरेली :स्थापित लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम का किया गया उद्घाटन

जनपद रायबरेली के दीवानी न्यायालय परिसर में स्थापित लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम का उद्घाटन मा0 जनपद न्यायाधीश श्री अब्दुल शाहिद व सदस्य सचिव उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री संजय सिंह-प्रथम के कर कमलों द्वारा किया गया। लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार
Share:
Read in your preferred language.

जनपद रायबरेली के दीवानी न्यायालय परिसर में स्थापित लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम का उद्घाटन मा0 जनपद न्यायाधीश श्री अब्दुल शाहिद व सदस्य सचिव उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री संजय सिंह-प्रथम के कर कमलों द्वारा किया गया। लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में श्री भागीरथ वर्मा विशेष कार्याधिकारी उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिनव जैन द्वारा बताया गया कि आपराधिक मामलों में वंचितों तथा कमजोर वर्ग की प्रतिरक्षा हेतु लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल कि स्थापना की गयी है। स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक में वादकारियों एवं आमजन की सुविधा के लिए रिसेप्शन एरिया में बैठने की उचित व्यवस्था की गयी है।