Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

रायबरेली: डा0 राजीव गौतम ने रमेस सिंह के खिलाफ लिखाया मुकदमा

लालगंज रायबरेली। सरकारी अस्पताल लालगंज के चिकित्सा अधीक्षक राजीव गौतम की तहरीर पर कुम्हरौडा निवासी रमेस बहादुर सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य मे हस्तक्षेप व गाली गलौच किये जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।कोतवाली प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि डा0 राजीव गौतम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रमेस सिंह
Share:
Read in your preferred language.


लालगंज रायबरेली।सरकारी अस्पताल लालगंज के चिकित्सा अधीक्षक राजीव गौतम की तहरीर पर कुम्हरौडा निवासी रमेस बहादुर सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य मे हस्तक्षेप व गाली गलौच किये जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।कोतवाली प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि डा0 राजीव गौतम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रमेस सिंह का चालान धारा 151 मे किया गया है।वहीं रमेस सिंह का कहना है कि वे कई दिन से बुखार से पीडित थे।जांच कराने के लिये सरकारी अस्पताल गये थे।आरटीपीसीआर जांच हो गयी थी।एन्टीजेन जांच के बाद कहने पर डाक्टरों ने दूसरे दिन आने को कहा।जनता की तकलीफों को देखकर वे बाहर धरने पर बैठ गये थे जिसको लेकर डा0 राजीव गौतम ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।