Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

रायबरेली: घर से गायब युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला शव

डलमऊ /रायबरेली: शाम को घर से गायब हुए अचानक एक युवक का सुबह गांव के बाहर एक बाग में सुनसान जगह पर बने हुए कुए में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर निवासी राम लखन पुत्र राधेश्याम उम्र लगभग 35 वर्ष रव
Share:
रायबरेली: घर से गायब युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला शव
Read in your preferred language.



डलमऊ /रायबरेली: शाम को घर से गायब हुए अचानक एक युवक का सुबह गांव के बाहर एक बाग में सुनसान जगह पर बने हुए कुए में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर निवासी राम लखन पुत्र राधेश्याम उम्र लगभग 35 वर्ष रविवार शाम को पत्नी को खाना बनाने को कहकर घर से निकला और काफी देर बाद जब वह वापस नहीं आया तो परिवारी जनों को चिंता हुई खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चल सका ग्रामीणों की मदद से युवक की रात भर तलाश की गई सुबह गांव के बाहर एक बाग में सुनसान जगह में बने हुए कुएं में उसका शव पाया गया सूचना पुलिस को पहुंची तो मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर के शव को पीएम के लिए भेजा वहीं परिजनों की मानें तो तक राम लखन कुछ मानसिक रूप से बीमार रहता था मृतक की दो बेटियां भी है। अचानक हुई घटना से मृतक की पत्नी प्रमिला का रो रो कर बुरा हाल है।